कांग्रेस मुख्यालय में जश्न शुरू:

कांग्रेस मुख्यालय में जश्न शुरू:

खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में 10वें चरण की गिनती पूरी हो रही है। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा बड़ी बढ़त हासिल कर चुकी हैं। भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले 8 हजार वोटों की बढ़त हासिल होते ही कांग्रेस ने अपनी जीत मान ली है। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में जीत का जश्न शुरू हो चुका है। कायकर्ताओं ने यहां पटाखे फोड़े और ढोल की थाप पर जमकर नाचे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी वहां पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, खैरागढ़ के लोगों ने सरकार के तीन साल के कामकाज और अलग जिले के नाम पर वोट दिया है। जिले की घोषणा हमारा मास्टर स्ट्रोक था। यह पहले दिन से ही तय था कि खैरागढ़ की जनता कांग्रेस के साथ है और वह कांग्रेस प्रत्याशी को ही जिताएगी। वहां की जनता 15 साल तक रही भाजपा की सरकार में उपेक्षित रही है। ऐसे में लोगों ने कांग्रेस की नीतियों और सरकार के कामकाज पर भरोसा किया है। उन्होंने कहा, अभी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का अंतर बड़ा होने वाला है।

राजनांदगांव के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने दावा किया कि खैरागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा कम से कम 20 वोटों के अंतर से जीतेंगी। भगत ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने अपना हर वादा पूरा किया है। वह वादा मरवाही को जिला बनाने का हो अथवा किसानों की आय में वृद्धि का। हर बार कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी है। इसका लाभ खैरागढ़ उप चुनाव के दौरान देखने को मिला है।खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि अगर कांग्रेस खैरागढ़ विधानसभा का उप चुनाव हार गई तो वे इस्तीफा दे देंगे। अमरजीत राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री हैं। उन्हीें के प्रभार के तहत खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र भी आता है। ऐसे में भगत भी चुनाव की शुरुआती लामबंदी का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *