गिरफ्तार हो सकती हैं नूपुर शर्मा:ओवैसी और यति नरसिंहानंद पर भी FIR

गिरफ्तार हो सकती हैं नूपुर शर्मा:ओवैसी और यति नरसिंहानंद पर भी FIR

हेट स्पीच मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 और FIR दर्ज की है। इसमें से एक एफआईआर में AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी और स्वामी यति नरसिंहानंद समेत 32 लोगों के नाम शामिल है। वहीं दूसरी एफआईआर पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि नूपुर शर्मा के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसमें से कुछ धाराएं गैर जमानती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अब नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी हो सकती है। इससे पहले महाराष्ट्र पुलिस ने भाजपा से सस्पेंड नूपुर शर्मा को समन भेजा था। उन्हें 22 जून को बुलाया गया है। वहीं भाजपा से निकाले गए नवीन जिंदल को महाराष्ट्र पुलिस ने 15 जून को पेश होने को कहा है।

पुलिस ने हेट स्पीच के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है। दिल्ली पुलिस ने अपील की है कि ऐसे पोस्ट से बचा जाए, जिससे माहौल खराब हो सकता है।AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने उनके खिलाफ दर्ज FIR पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ने मैंने पहली बार ऐसी FIR देखी है, जिसमें अपराध का जिक्र नहीं किया गया है। हम इससे डरने वाले नहीं हैं। हम अपने वकीलों से सलाह लेंगे और जरूरत पड़ने पर इसका समाधान करेंगे।पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने हाल ही में पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था। ओवैसी ने नूपुर के बयान पर आपत्ति जताते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद भी संसद मार्ग थाने पर AIMIM की 25-30 महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंच गईं, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस ने ओवैसी के खिलाफ IPC की धारा 153, 295 और 505 के तहत मामला दर्ज किया है।

दिल्ली पुलिस इससे पहले भी हेट स्पीच के मामले में 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। इसमें बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता नवीन जिंदल, पत्रकार सबा नकवी, शादाब चौहान, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शाकुन के नाम शामिल थे। अब दिल्ली पुलिस इन लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर भी कुछ लोगों ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी। इस पर विवाद बढ़ा तो दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *