हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार:सेंसेक्स 59 अंक बढ़कर 58,833 पर बंद हुआ

हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार:सेंसेक्स 59 अंक बढ़कर 58,833 पर बंद हुआ

हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन यानी आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 59.15 अंक की बढ़त के साथ 58,833.87 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 36.45 अंक चढ़कर 17,558.90 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में सिर्फ 8 शेयरों में गिरावट रही।

वहीं दूसरी और सोने-चांदी में गिरावट दिखी। आज 24 कैरेट सोना 51,668 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो ये आज 55,607 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 6 पैसे मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *