भारत की पाकिस्तान-जर्मनी को दो टूक:

भारत की पाकिस्तान-जर्मनी को दो टूक:

भारत ने शनिवार को कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए यूनाइटेड नेशन को शामिल करने के पाकिस्तान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों की सिफारिश को खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसके बजाए पाकिस्तान आतंकवादियों से निपटने पर ध्यान देने की जरूरत है, जो लंबे समय से जम्मू-कश्मीर को निशाना बना रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने बर्लिन में एक ज्वॉइंट न्यूज कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेरबॉक की टिप्पणी का जवाब दिया। दरअसल, बेरबॉक ने अफगानिस्तान को फूड सप्लाई के लिए पाकिस्तान और भारत के बीच सहयोग जैसे पॉजिटिव सिग्नल्स का जिक्र किया था। इसके चलते पाकिस्तान और जर्मनी ने कश्मीर मुद्दे को हल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को शामिल करने की सिफारिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *