5 राज्यों के 40 ठिकानों पर NIA का छापा:

5 राज्यों के 40 ठिकानों पर NIA का छापा:

देशभर के 5 राज्यों में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी दिल्ली, पटना, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और पंजाब के 40 ठिकानों पर की गई है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टर्स और ड्रग स्मगलर के उभरते नेक्सेस को खत्म करने के लिए यह रेड डाली गई है।

पटना के फुलवारी शरीफ में गजवा-ए-हिन्द से जुड़े मरगुब अहमद उर्फ दानिश के घर NIA ने रेड मारी। उसके घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। दानिश की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। वह गजवा-ए-हिंद वॉट्सऐप ग्रुप का एडमिन है।

हरियाणा के झज्जर में गैंगस्टर नरेश सेठी के ठिकाने पर NIA छापेमारी की। मंगलवार सुबह 4 बजे जांच एजेंसी पुलिस के साथ नरेश सेठी के घर पहुंची। सेठी की अवैध सम्पति और बैंक डिटेल को खंगाला गया। उनके घरवालों से भी पूछताछ की गई। गैंगस्टर सेठी हत्या, फिरौती समेत अन्य कई संगीन मामलों में शामिल रहा है। वह अभी तिहाड़ जेल में बंद है।

झज्जर के DSP रविंदर कुमार कुंडू ने बताया कि यहां पर करीब 4 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया गया है जिसके बाद NIA ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर अपने साथ लेकर गई है। रिपोर्ट वे अपने विभाग को देंगे।NIA की टीम हरियाणा के सोनीपत और झज्जर में मंगलवार सुबह गैंगस्टर राजू बसौदी और पलड़ा में अक्षय पलड़ा के घर पहुंची। गैंगस्टर्स के आतंकियों के साथ कनेक्शन के मामले में छापेमारी की गई। पंजाब के बठिंडा के गांव जग्गा जंडियां के घर में NIA ने छापेमारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना समेत कई गैंग से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी ये कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *