न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 89 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है। ग्रुप-1 के इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 200 रन बनाए। ओपनर डेवॉन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 92 रन की पारी खेली। वहीं, फिन एलन ने 16 गेंदों पर 42 रन की तूफानी पारी खेली।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पारी 17.1 ओवर में 111 रन पर ऑल-आउट हो गई। टिम साउदी और मिचे सैंटनर ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 28 रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए।न्यूजीलैंड की आगाज तूफानी रहा। ओपनर फिन एलन और कॉ़नवे ने पहले विकेट की पार्टनरशिप में 25 गेंदों पर 56 रन जोड़े। एलन ने अपनी पारी में 5 चौके और तीन छक्के जड़े। उनके आउट होने के बाद कीवी पारी की रफ्तार कुछ धीमी हो गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंडः डेवोन कॉनवे, फिन एलन, केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढी, लॉकी फर्ग्युसन और ट्रेंट बोल्ट।
ऑस्ट्रेलियाः एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।