टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर्स में नामीबिया से हारने वाली श्रीलंकाई टीम ने सुपर-12 में जीत के साथ शुरुआत की है। उसने आयरलैंड को 9 विकेट से हराया है। 2014 की चैंपियन श्रीलंका ने पहले तो आयरलैड को 128 रन के साधारण से स्कोर पर रोका। उसके बाद 15 ओवर में एक विकेट पर 133 रन बना डाले।इस जीत के हीरो ओपनर कुशल मेंडिस रहे। 27 साल के मेंडिस ने 68 रनों की पारी खेली। उन्होंने डी सिल्वा के साथ 63 रन की साझेदारी की। फिर चरिथ असलंका के साथ पहले विकेट के लिए 70 जोड़ते हुए टीम को जिता दिया। मेंडिस ने टीम को छक्के के साथ जीत दिलाई।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।
श्रीलंका: धनंजया डी सिल्वा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, अशीन बंडारा, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरु कुमारा, महेश तीक्षणा, बिनुरा फर्नांडो।