भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का सबसे बड़ा मैच जीत लिया। पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया। हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने 82 रन की नाबाद पारी खेली। 31 रन पर 4 विकेट खो चुकी इंडिया को संभाला। हार्दिक के साथ 113 की पार्टनरशिप की। आखिरी ओवर में जब 16 रन चाहिए थे, तब कोहली ने ही नो बॉल पर सिक्स लगाकर टीम को जीत की ओर मोड़ा। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।भारत-पाकिस्तान का मैच MCG स्टेडियम में 1 लाख और पूरी दुनिया में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करीब 25 करोड़ दर्शकों ने देखा। मैच में 5 फैक्टर्स ऐसे रहे, जिसने मेलबर्न की हवा का रुख भारत के नाम कर दिया।मेलबर्न स्टेडियम में रविवार को राष्ट्रगान के दौरान रोहित शर्मा भावुक हो गए। जय हे…जय हे… गाते हुए अपने इमोशन को काबू किया और आंखें बंद कर खुद को रोका। इस इमोश्नल मोमेंट के फोटोज वायरल हो रहे हैं। इनमें रोहित को आंखें बंद करते हुए देखा जा सकता है।2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ ओपनर्स केएल राहुल और रोहित शर्मा फ्लॉप रहे। तेज गेंदबाज नसीम शाह ने राहुल को 4 रन पर पैवेलिनय भेजा। 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 0 रन पर आउट होने वाले कप्तान रोहित शर्मा भी फ्लॉप रहे। वे 4 रन बनाकर हारिस रउफ का शिकार हुए। सूर्या कुमार यादव से टीम इंडिया को बहुत उम्मीद थी। उनको अच्छी शुरुआत भी मिली, लेकिन 10 बॉल में 15 रन बनाने के बाद वह हारिस रउफ की बॉल पर आउट हो गए। अक्षर पटेल भी रन आउट हो गए। इसके बाद विराट और पंड्या ने भारतीय पारी को संभाला।
ये थीं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, आसिफ अली, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ।