अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच रद्द:भारी बारिश के चलते लिया फैसला

अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच रद्द:भारी बारिश के चलते लिया फैसला

टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार को मेलबर्न में सुपर-12 के 2 मुकाबले खेले जाने थे। पहला मुकाबला आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच, वहीं दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना तय था। बारिश ने दोनों ही मैच में खलल डाल दिया। पहले मुकाबले का फैसला तो डकवर्थ लुईस नियम से हो गया लेकिन दूसरे मैच की शुरुआत ही नहीं हो सकी। बारिश रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में अफगानिस्तान – न्यूजीलैंड मैच को रद्द कर दिया गया। इससे पहले दोनों टीमें UAE में आयोजित टी-20 वर्ल्ड कप में मिली थीं। पिछली बार न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था।न्यूजीलैंड के लिए वर्ल्ड कप की शुरुआत अच्छी रही है। टीम ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिन एलेन ने सभी को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से ब्रेंडन मैक्कुलम की याद दिला दी। उन्होंने 16 गेंद में 42 रन बनाए। साथ ही डेवोन कॉनवे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंद में 92 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *