13 साल बाद वर्ल्ड कप में अफ्रीका से हारा भारत:

13 साल बाद वर्ल्ड कप में अफ्रीका से हारा भारत:

टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 के अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया। रविवार को खेल गए इस मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। हमारे बैटर्स कुछ खास नहीं कर सके। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 68 रन की पारी खेली।

जवाब में साउथ अफ्रीका ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। एडम मार्करम और डेविड मिलर ने हाफ सेंचुरी लगाईं। टी-20 वर्ल्ड कप में 2009 के बाद पहला मौका है जब साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को हराया है।

अफ्रीकी टीम एक वक्त 24 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से भारत की खराब फील्डिंग का फायदा उठाते हुए मार्करम और मिलर ने टीम को संभाल लिया। भारतीय फील्डर्स ने रन आउट के 3 मौके गंवाए। इसके अलावा विराट कोहली ने मार्करम का एक आसान कैच भी छोड़ दिया।

डेविड मिलर ने साउथ अफ्रीका के लिए मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 46 बॉल पर 59 बनाए। मार्करम ने 41 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 40 बॉल में 68 रन बनाए। हालांकि उनकी यह पारी टीम इंडिया को जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुई।

29 रन देकर 4 विकेट लेने वाले लुंगी एनगिडी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *