बीमा कंपनी के दफ्तर में लगी भीषण आग:

बीमा कंपनी के दफ्तर में लगी भीषण आग:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रॉयल सुंदरम बीमा कंपनी के ऑफिस में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि, जिस समय आग लगी, ऑफिस में कोई नहीं था। कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल से धुंआ के गुबार के साथ आग की लपटें उठते देखकर लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी। दमकल की मदद से आग को काबू में किया गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

पुराना बस स्टैंड के पास रामा ट्रेड सेंटर स्थित है। यहां नीचे के फ्लोर में एक्सिस बैंक सहित कई दूसरे ऑफिस है। वहीं, दूसरी मंजिल में रॉयल सुंदरम इंश्योरेंस कंपनी का दफ्तर है। दोपहर में अधिकारी-कर्मचारी ताला बंद कर काम से निकल गए थे। इस बीच करीब 1.45 बजे आसपास के लोगों ने ट्रेंड सेंटर की दूसरी मंजिल की खिड़की से धुआं उठते देखा। तब वहां दूसरी संस्थाओं के लोगों को आग लगने का पता चला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *