केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले मानदेय की मांग को लेकर दुर्ग संभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। दुर्ग जिला मुख्यालय में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में 2 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं। दुर्ग जिला मुख्यालय में सोमवार को संभाग भर से हजारों की संख्या में आंगबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सेविका और सहायिका इकट्ठा हुईं। उन्होंने अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। अपने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मांग की उन्हें केंद्र द्वारा दिए जाने वाला मानदेय दिया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी की। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की उनका नियमितीकरण किया जाए। इसके साथ ही केन्द्र सरकार से मिलने वाला मानदेय 4500 दिया जाए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उन्हें 2600 रुपए मानदेय दे रही है। वह भी 6 महीनों से नहीं मिला है। उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार उन्हें इतना भी वेतन नहीं दे रही है कि वह उससे जीवन जी सकें।