छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव का मंच तैयार:कल सुबह राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव से आगाज

छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव का मंच तैयार:कल सुबह राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव से आगाज

छत्तीसगढ़ की स्थापना का 21वां उत्सव मंगलवार से शुरू हो रहा है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में एक से तीन नवंबर तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहां मुख्य मंच, विभिन्न विभागों के मंडप, स्टाल, प्रवेश द्वारों का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है।

आगाज राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव से होगा। मंगलवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत इसका उद्घाटन करेंगे। मंगलवार शाम 7 बजे से राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसूईया उइके होंगी। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को करना है।बुधवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे एवं अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। राज्योत्सव का समापन तीन नवंबर को शाम 7 बजे होगा। इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि बनाया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इस आयोजन में आने वाले दर्शकों के किए अनेक आकर्षण होंगे। छत्तीसगढ़ सहित देश-विदेश की विभिन्न जनजातियों की विविधता पूर्ण संस्कृति, परंपरा और लोककला देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *