अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी हो गई है। ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने ट्रंप के अकाउंट को बहाल करने पर एक ट्विटर पोल पोस्ट किया था। उन्होंने पूछा था, क्या प्रेसिडेंट ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए। हां या ना।
1.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने वोटिंग में हिस्सा लिया और 52% लोगों ने हां में जवाब दिया और 48% ने ना में। पोल खत्म होने के बाद ट्विटर बॉस ने लिखा: ‘वोक्स पोपुली, वोक्स देई’ – एक लैटिन फ्रेज जिसका अर्थ है ‘लोगों की आवाज भगवान की आवाज है’।