CM भूपेश ने मांगे 17 हजार 240 करोड़ रुपए:केंद्रीय वित्त मंत्री से बोले बघेल

CM भूपेश ने मांगे 17 हजार 240 करोड़ रुपए:केंद्रीय वित्त मंत्री से बोले बघेल

शुक्रवार को दिल्ली में बजट से पहले की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे हैं। जिनमें छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल भी हैं। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और NPS से जुड़ी राशि की मांग की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- राज्य को एनपीएस की 17हजार 240 करोड़ की राशि लौटाई जाए, राज्य का अंश पृथक पेंशन निधि में जमा किया जाएगा। इस बैठक में बजट 2023 को लेकर वित्त मंत्री से अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में देश के सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसी में CM बघेल भी शामिल हैं।

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पिछले सप्ताह शिमला में कहा कि राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) में जमा पैसा इसमें योगदान करने वाले व्यक्तियों का है और कानून के तहत राज्य सरकारें इसे नहीं ले सकती हैं। सीतारमण ने कहा राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकारें केंद्र से पैसा लौटाने के लिये कह रही हैं, लेकिन कानून के तहत ऐसा नहीं किया जा सकता है।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों कांग्रेस शासित राज्यों ने सरकारी कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) फिर से लागू करने को अधिसूचित किया है। राज्य सरकार का कहना है कि केंद्र कर्मचारियों का पैसा नहीं रख सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *