ED ने IAS अफसर पूजा सिंघल की संपत्ति जब्त की:

ED ने IAS अफसर पूजा सिंघल की संपत्ति जब्त की:

झारखंड की निलंबित सीनियर IAS अफसर पूजा सिंघल की लगभग 82.77 करोड़ रुपए की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अटैच कर ली है। इसमें पल्स सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, एक डायग्नोस्टिक सेंटर और दो प्लॉट शामिल हैं। मनरेगा घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में घिरीं पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की यह बड़ी कार्रवाई है।

ईडी ने संपत्ति कुर्क करने के संकेत पहले ही दिए थे। ईडी उन संपत्तियों की सूची तैयार कर रहा था, जिनमें घोटाले का पैसा लगा है। 18.06 करोड़ रुपए का मनरेगा घोटाला उस अवधि से हुआ है, जब पूजा सिंघल खूंटी जिले में उपायुक्त के पद पर थीं। ईडी ने पूजा सिंघल से पल्स सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में उनके निवेश पर सवाल किया था। ईडी ने उनसे पूछा था कि इस अस्पताल में आपका कितना पैसा लगा है। इस संबंध में सभी दस्तावेजों की जांच भी की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *