अहमदाबाद में PM का 32 किमी का रोड शो:

अहमदाबाद में PM का 32 किमी का रोड शो:

PM नरेंद्र मोदी गुरुवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। गुरुवार को पंचमहाल के कालोल, छोटा उदेपुर के बोडेली और हिम्मतनगर में रैलियां करने के बाद अब अहमदाबाद में रोड शो हो रहा है। नरोडा से चांदखेड़ा तक का यह रोड शो करीब 32 किमी लंबा है। रोड शो के दायरे में अहमदाबाद की 14 विधानसभा सीटें आएंगी।गुरुवार को कलोल की रैली में पीएम ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के रावण वाले बयान पर जवाब दिया। उन्होंन कहा- ‘कांग्रेस में मुझे गाली देने की होड़ लगी है। लेकिन, जितना कीचड़ उछाला जाएगा, उतना ज्यादा ही कमल खिलेगा।’ गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सूरत में एक जनसभा के दौरान PM मोदी की तुलना रावण से की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *