फ्रांस की राजधानी पेरिस में शूटिंग हुई है। फ्रांस 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं। 69 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लोकल मीडिया ने पुलिस अफसरों के हवाले से यह जानकारी दी है।
एक अधिकारी ने कहा- सेंट्रल पेरिस के सेंट डेनिस मार्केट में फायरिंग हुई। घटना में 4 लोग जख्मी हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, इस बाजार को बंद कर दिया गया है। हमला किस मंशा से किया गया, इसकी जानकारी नहीं मिली है।