OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता का निधन:गुड़गांव में 20वीं मंजिल से गिरकर गई जान

OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता का निधन:गुड़गांव में 20वीं मंजिल से गिरकर गई जान

हॉस्पिटैलिटी चेन OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता का गुड़गांव की एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की 20वीं मंजिल से गिरने से निधन हो गया है। रितेश के पिता का नाम रमेश अग्रवाल था। वो अपने घर की बालकनी से ही गिरे थे। हादसे के वक्त घर के अंदर उनका बेटा रितेश अग्रवाल, बहू और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।

रितेश ने खुद पिता के निधन की जानकारी दी। तीन दिन पहले ही रितेश अग्रवाल और फार्मेशन वेंचर्स की डायरेक्टर गीतांशा सूद की शादी हुई थी। उस समारोह में सॉफ्टबैंक समेत कई बड़े फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स से जुड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमेश अग्रवाल 20वीं मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए थे। ईस्ट गुड़गांव के DCP ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी लगभग एक बजे मिली। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि रमेश अग्रवाल की 20वें फ्लोर से गिरने की वजह से मौत हो गई है। वो DLF क्रिस्टा सोसायटी में रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *