जर्मनी के चर्च में फायरिंग; 8 की मौत, कई घायल:

जर्मनी के चर्च में फायरिंग; 8 की मौत, कई घायल:

जर्मनी के दूसरे बड़े शहर हैम्बर्ग में गुरुवार देर रात एक चर्च में फायरिंग हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। कई घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर करीब 10 मिनट तक गोलीबारी करता रहा।

पुलिस का मानना है कि हमलावर भी मारा गया है। एक ऑफिसर ने कहा- हमें किसी के फरार होने की खबर नहीं मिली है। फायरिंग की जानकारी मिलने के 15 मिनट में ही हम मौके पर पहुंच गए थे। हमें चर्च की ऊपरी मंजिल पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वहां पहुंचे तो एक शव मिला। हमें लगता है कि ये हमलावर का है। फिलहाल इसकी पहचान नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *