हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई जगहों पर भूस्खन और बाढ़ जैसी आ गई है। भूस्खलन और भारी बारिश की वजह से अबतक 66 लोगों की मौत हो गई है, जबकि राहत बचाव कार्य अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने दोनों राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है।बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 12 अगस्त से ही भारी बारिश हो रही है। जिसमें अब तक 60 लोग जान गवां चुके हैं। इसमें 14 अगस्त की सुबह एक शिव मंदिर भारी बारिश के बाद भूस्खलन की चपेट में आ गया। 14 अगस्त की सुबह एक शिव मंदिर भारी बारिश के बाद भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस भूस्खलन में 21 लोगों के दबे होने की आशंका है। अब तक 12 लोगों शव का बरामद किया जा चुका है। जबकि एसडीआरएफ, सेना, स्थानीय पुलिस और होम गार्ड राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। बता दें कि लागातार बारिश की वजह से राहत बचाव कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि उत्तराखंड में भारी बारिश से अब 6 लोगों की मौत हो चुकी है।