दिल्ली दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव: मप्र के जंगलों में अब दिखेंगे असम के जंगली भैंसे, 28 फरवरी को बोत्सवाना से आएंगे 8 और चीते

दिल्ली दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव: मप्र के जंगलों में अब दिखेंगे असम के जंगली भैंसे, 28 फरवरी को बोत्सवाना से आएंगे 8 और चीते

नई दिल्ली/भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश के विकास और संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सफलता के बाद अब मध्यप्रदेश के जंगलों में असम के जंगली भैंसों को लाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही, वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खबर यह है कि आगामी 28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 और चीते मध्यप्रदेश लाए जाएंगे।

वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने किसानों के हितों पर भी जोर दिया। उन्होंने केंद्रीय खाद्य मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में मनाए जा रहे ‘किसान कल्याण वर्ष’ की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार गेहूं उपार्जन और उसके सुरक्षित भंडारण के लिए पूरी तरह तैयार है और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए संकल्पित है। केंद्रीय मंत्री ने गेहूं खरीदी और भंडारण के कार्यों में केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *