सागर: पर्स के चक्कर में मां से बिछड़ीं दो सगी बहनें; डायल-112 की सतर्कता से सुरक्षित रेस्क्यू

सागर: पर्स के चक्कर में मां से बिछड़ीं दो सगी बहनें; डायल-112 की सतर्कता से सुरक्षित रेस्क्यू

मोतीनगर (सागर): थाना मोतीनगर अंतर्गत डायल-112 की एफआरवी (FRV) टीम ने सतर्कता दिखाते हुए दो नाबालिग बच्चियों को उनके माता-पिता के सुपुर्द किया। घटना 13 फरवरी की है, जब भोपाल कंट्रोल रूम को बच्चियों के लावारिस मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी।

बिछड़ने की वजह: परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि बच्चियां अपनी मां के साथ थीं। ऑटो में पर्स छूट जाने के कारण मां उसे लेने वापस चली गई, इसी बीच बच्चियां एक ठेले के पास खड़ी होकर मां को ढूंढने लगीं और रास्ता भटक गईं। मौके पर पहुंचे आरक्षक अभय विनोदिया और पायलट अनिकेत दुबे ने सूझबूझ से काम लिया। सत्यापन और पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चियों को सुरक्षित सौंपा गया। यह सफलता ‘डायल 112 हीरोज’ श्रृंखला के तहत पुलिस की मुस्तैदी को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *