राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बिम्सटेक यूथ कल्चरल हेरिटेज कार्यक्रम का किया शुभारंभ; बोले- स्काउटिंग और गाइडिंग ही मानवता का आधार

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बिम्सटेक यूथ कल्चरल हेरिटेज कार्यक्रम का किया शुभारंभ; बोले- स्काउटिंग और गाइडिंग ही मानवता का आधार

मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में बिम्सटेक (BIMSTEC) द्वारा आयोजित ‘यूथ कल्चरल हेरिटेज एंड सस्टेनेबिलिटी इमर्शन प्रोग्राम’ का भव्य शुभारंभ किया। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सात सदस्य देशों—भारत, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के स्काउट्स-गाइड्स ने हिस्सा लिया।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउटिंग और गाइडिंग का मूल मंत्र ‘ईश्वर व देश के प्रति कर्तव्य और दूसरों की सेवा’ ही चरित्र निर्माण का आधार है। उन्होंने बिम्सटेक को दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के साझा इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत स्वरूप बताते हुए इसे ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का आधुनिक उदाहरण बताया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भौगोलिक सीमाओं को पार कर मानवता और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करें और सतत विकास में योगदान दें।

विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री सी.एस.आर. राम ने बताया कि यह आयोजन दिल्ली से बाहर मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली चौथी महत्वपूर्ण कड़ी है, जो ‘इंडो-पैसिफिक’ और ‘ग्लोबल साउथ’ के विजन को मजबूती प्रदान करती है। कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के चीफ नेशनल कमिश्नर डॉ. के.के. खंडेलवाल और अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपने विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *