डायल-112 के जवानों ने बचाई महिला की जान, जहर सेवन की सूचना पर फरिश्ता बनकर पहुंची पुलिस

डायल-112 के जवानों ने बचाई महिला की जान, जहर सेवन की सूचना पर फरिश्ता बनकर पहुंची पुलिस

मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा ने एक बार फिर आपात स्थिति में अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में 50 वर्षीय एक महिला द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने की सूचना मिलते ही डायल-112 के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की जान बचा ली।

घटना 27 मार्च 2026 की है, जब भोपाल स्थित राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम को इस आपात स्थिति की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पटेरा क्षेत्र में तैनात एफआरवी (FRV) वाहन को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचे सउनि श्री दिलीप और पायलट श्री शफीक खान ने देखा कि महिला की स्थिति गंभीर है। बिना समय गंवाए, पुलिस टीम ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पीड़ित महिला को उनके परिजनों के साथ शासकीय वाहन से पटेरा अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *