देश में बीते दिन 43,401 नए कोरोना केस मिले। लगातार तीसरे दिन संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 40,611 लोग ठीक हुए और 339 मौतें हुईं। वहीं एक्टिव केस में तीन दिन के बाद वृद्धि देखी गई है। बुधवार को कुल सक्रिय मामलों में 2,442 का इजाफा हुआ।
केरल में हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं। यहां पांच दिन के बाद फिर से 30 हजार से ज्यादा नए मामले आए। पिछले 24 घंटे में 27,579 लोग रिकवर हुए और 181 पीड़ितों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 42.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और 22,001 लोगों की मौत हुई है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,401
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 40,611
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 339
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.31 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.22 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.41 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.87 लाख