5 राज्यों से गुजरेगा 1350 किलोमीटर लंबा रास्ता, इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए 4 लेन होंगी, 2023 में कंप्लीट होगा प्रोजेक्ट

5 राज्यों से गुजरेगा 1350 किलोमीटर लंबा रास्ता, इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए 4 लेन होंगी, 2023 में कंप्लीट होगा प्रोजेक्ट

दिल्ली से मुंबई के बीच 1,350 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। 1 लाख करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस एक्सप्रेस-वे पर 350 किलोमीटर तक काम हो चुका है। अभी 8 लेन बनाए जा रहे हैं। इनके अलावा 4 लेन और बढ़ाए जाएंगे। 2 जाने के और 2 आने के। ये चारों लेन सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए होंगे। यह देश का पहला एक्सप्रेस-वे होगा, जिस पर डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल फोरलेन होंगी।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के बनकर तैयार हो जाने से केवल समय ही नहीं बचाएगा, बल्कि प्रदूषण भी कम होगा। एक्सप्रेस-वे के किनारे नई औद्योगिक टाउनशिप और स्मार्ट सिटी बनाने का भी प्रस्ताव है। इसका सर्वे जारी है। पूरे रूट पर 92 स्थानों पर इंटरवल स्पॉट डेवलप किए जाएंगे।

सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे का काम जनवरी 2023 तक पूरा हो जाएगा। हालांकि, कोविड के चलते काम में देरी हुई थी। मुंबई से दिल्ली तक का सफर 13 घंटे में पूरा होगा, अभी 25 घंटे लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *