डी-मार्ट के दूसरी तिमाही के नतीजे

रिटेल चेन डी-मार्ट को ऑपरेट करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे शनिवार को घोषित किए गए। 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 110% की बढ़ोतरी के साथ 417.8 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। पिछले साल की इसी तिमाही में, एवेन्यू सुपरमार्ट्स का नेट प्रॉफिट 199 करोड़ रुपए रहा था। नतीजों के घोषित होने से पहले गुरुवार को डी-मार्ट के शेयर में 4.75% की तेजी भी देखी गई।

कंपनी के रेवेन्यू में भी उछाल आया है। इस तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट का टोटल रेवेन्यू 7,789 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 5,218 करोड़ रुपए था। ये 46.8% का उछाल है। Q2 में इंटरेस्ट, टैक्स डेप्रिसिएशन और अमोरटाइजेशन से पहले की अर्निंग (EBITDA) 670 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 325 करोड़ रुपए थी। EBITDA मार्जिन Q2FY22 में 8.8% था। Q2FY21 में यह 6.2% रहा था। PAT मार्जिन Q2FY22 में 5.8% रहा। Q2FY21 में यह 4.0% रहा था। Q2FY22 के लिए बेसिक अर्निंग पर शेयर (EPS) Q2FY21 के 3.25 रुपए की तुलना में 6.93 रुपए रही।FY22 की पहली छमाही (H1FY22) में टोटल रेवेन्यू 12,681 रुपए रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 9,051 करोड़ रुपए था। H1FY22 में इंटरेस्ट, टैक्स डेप्रिसिएशन और अमोरटाइजेशन से पहले की अर्निंग (EBITDA) 891 करोड़ रुपए रही। H1FY21 के दौरान यह 434 करोड़ रुपए थी। EBITDA मार्जिन H1FY21 के 4.8% की तुलना में H1FY22 में 7.0% रहा। H1FY22 में PAT मार्जिन 4.4% रहा, जबकि H1FY21 में यह 2.8% रहा था। बेसिक अर्निंग पर शेयर (EPS) H1FY21 के 4.02 रुपए की तुलना में H1FY22 में 8.71 रुपए रही।

कंपनी के परफॉर्मेंस पर टिप्पणी करते हुए, एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, नेविल नोरोन्हा ने कहा, ‘इस तिमाही के दौरान कोविड-19 संबंधित लॉकडाउन प्रतिबंधों में और ढील दी गई। डी-मार्ट स्टोर्स के रेवेन्यू में इस तिमाही में पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 46.6% की बढ़ोतरी हुई। सितंबर 2020 की तुलना में सितंबर 2021 के महीने में दो साल या उससे ज्यादा पुराने डी-मार्ट स्टोर्स में 23.7% की ग्रोथ देखी गई।’ डी-मार्ट के पास 187 स्टोर हैं जो 2 साल या उससे अधिक पुराने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *