छत्तीसगढ़ कोरोना :

छत्तीसगढ़ कोरोना :

कोरोना महामारी की तीसरी लहर में खुद की लापरवाही लोगों की जान ले रही है। देखने में आ रहे है कि कोरोना से मरने वालों में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अभी तक टीके की एक खुराक तक नहीं लगवाई थी। प्रदेश भर में अभी तक 13 हजार 727 लोगों की मौत कोरोना महामारी की वजह से हो चुकी है। तीसरी लहर में पिछले एक महीने में ही 130 मरीजों की जान जा चुकी है।

उधर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी मे कोरोना के लक्षण मिले हैं। उन्हें बुखार, गले में खराश और स्वाद नहीं आने के लक्षण थे। जांच के बाद रिपोर्ट का इंतजार है। इस बीच उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को प्रदेश भर में कोरोना से हुई 11 मौत की जानकारी दी। इसमें से 6 मरीजों की दूसरी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। 5 मरीजों की मौत केवल कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है। तीसरी लहर के दौरान यह केवल कोरोना से हुई मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। सबसे अधिक 5 मरीजों की मौत रायपुर में हुई। इसमें चार को गंभीर बीमारियां थीं। एक मरीज को दूसरी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।

जांच में पता चला कि 37 साल के इस युवक को कोरोना टीके की एक भी डोज नहीं लगी थी। दूसरे जिलाें में भी कोरोना से मरने वाले असुरक्षित पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया, रविवार तक 2 लाख ऐसे लोग हैं जिनको कोरोना टीके की एक भी डोज नहीं लगाया जा सका है। विभाग ने 18 साल से अधिक उम्र के एक लाख लाख 96 हजार 51 हजार लोगों को टीका लगाने का अनुमान किया था। टीकाकरण अभियान के एक साल बाद अभी तक एक लाख 94 हजार 38 हजार 315 काे लोगों को टीका दिया जा चुका है।रविवार को प्रदेश भर में 27 हजार 377 सैंपल इकट्‌ठा हुए। इस बीच 3 हजार 841 नए मरीजों की पहचान हुई। यह बीते एक सप्ताह में मरीजों की सबसे कम संख्या थी। लेकिन संक्रमण दर के हिसाब से यह तस्वीर चिंताजनक है। प्रदेश की औसत संक्रमण दर 14.03% हो गई। यह तीसरी लहर के दौरान अब तक का सबसे अधिक दर है। 22 जनवरी को दर 11.37% थी। वहीं 21 जनवरी को यह 10.67% तक ही थी।

पिछले दिनाें की तुलना में संक्रमितों की संख्या कम होने के बावजूद रायपुर शहर में संक्रमितों की सघनता बढ़ती जा रही है। रविवार को रायपुर में एक हजार 18 नए मरीज मिले। दुर्ग में 790 मरीजों की पहचान हुई। रायगढ़ में 291, बिलासपुर में 250, धमतरी में 130 और जांजगीर-चांपा में 117 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश भर में अब मरीजों की संख्या 31 हजार 990 हाे गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *