देश में शुक्रवार को 2 लाख 35 हजार 532 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 3.35 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 871 लोगों की मौत हुई। इधर, कर्नाटक सरकार ने राज्य भर में कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में ढील देने का ऐलान किया है। राज्य में नाइट कर्फ्यू 31 जनवरी से हटा लिया जाएगा।
वहीं, राजधानी बेंगलुरु के सभी स्कूलों को कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की इजाजत होगी। साथ ही सिनेमा हॉल को छोड़कर होटल, बार और पब में 50% ऑक्यूपेंसी की अनुमति दी गई है।
इधर, त्रिपुरा की सरकार ने भी राज्य में प्री प्रायमरी से लेकर 12वीं तक के स्कूल और मदरसों को भी 31 जनवरी से खोलने का ऐलान किया है। इस दौरान कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
गुरुवार को 2,51,209 लोग संक्रमित मिले थे और 627 लोगों की मौत हुई थी। पिछले दिन के मुकाबले 15,677 कम संक्रमित मिले हैं यानी नए केस में 6% की कमी देखी गई है। शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट घटकर 13.39% हो गया। इससे एक दिन पहले गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 15.88% था। पिछले 8 दिनों से नए केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है। तीसरी लहर के दौरान 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे।
फिलहाल देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 20.04 लाख है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4.08 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 4,08,57,922
कुल रिकवरी: 3,83,49,059
कुल मौतें: 4,93,195
केरल:
राज्य में शुक्रवार को 54,537 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 30,225 मरीज ठीक हुए हैं और 94 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 51,739 नए संक्रमित मिले और 11 लोगों की मौत हुई थी। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को नए केस में 27,98 की बढ़ोतरी हुई है।
यहां अब तक कुल 58.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 54.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,786 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 3,33,447 है। यहां पॉजिटिविटी रेट 47.06% है,इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 44.60% है।
कर्नाटक:
कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना के 31,198 नए मामले मिले हैं। 71,092 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 50 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को कोरोना के 38,083 नए मामले मिले और 49 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2.88 लाख है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 20.91% है।
राज्य के हेल्थ मिनिस्टर के. सुधाकर ने शुक्रवार को बताया कि 67.5% कोविड पॉजिटिव सैंपल में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। वहीं, डेल्टा वैरिएंट की मौजूदगी 26% देखी गई। दूसरी लहर के दौरान राज्य में 90.7% केस डेल्टा वैरिएंट के थे।
तमिलनाडु:यहां शुक्रवार को 26,533 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 28156 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 48 लोगों की जान गई है। इससे पहले गुरुवार को 28,515 नए मामले मिले थे और 53 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में कुल 32.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 30.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,460 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 2,11,863 और पॉजिटिविटी रेट 18.25% है।
महाराष्ट्र:
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24,948 नए केस मिले। इस दौरान 103 लोगों की मौत हुई और 45,648 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 25,425 नए केस मिले और 42 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 2.87 लाख हो गए हैं। राज्य में अब तक कुल 76.55 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 72.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 16.53% है, इससे एक दिन पहले गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 17.47% था।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 103 मरीजों की मौत हुई है। यह राज्य में पिछले साल अक्टूबर के बाद महामारी से एक दिन में मौतों की सबसे बड़ी संख्या है। बता दें कि देश में कोरोना के सबसे अधिक 76.55 लाख मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं।
गुजरात:यहां शुक्रवार को 12,131 नए केस सामने आए, जबकि 22,070 मरीज ठीक हुए और कोई मौत नहीं हुई। इससे पहले गुरुवार को 12,911 नए केस मिले थे और 22 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.32 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यहां कुल एक्टिव केस 1,07,915 हैं। पॉजिटिविटी रेट 9.93% है।
उत्तर प्रदेश:यहां बीते 24 घंटे में 7,877 लोग संक्रमित पाए गए। 14,993 लोग ठीक हुए और 14 मौतें दर्ज की गईं। इससे पहले गुरुवार को 8,857 लोग संक्रमित पाए गए और 20 मौतें दर्ज हुई थी। अब तक राज्य में 19.96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 19.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,139 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 65,263 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। यहां पिछले 4 दिनों से नए केस की संख्या में कमी देखी जा रहा हैं। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 7130 की कमी आई है।
राजस्थान:यहां शुक्रवार को 8,125 नए केस सामने आए, जबकि 14,884 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को 9,227 नए केस सामने आए थे और 20 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,202 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 80,488 हैं।
हरियाणा:राज्य में बीते 24 घंटों में 4,630 लोग संक्रमित पाए गए। 8,181 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई है। यहां गुरुवार को 5,770 लोग संक्रमित पाए गए 18 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 9.37 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,256 लोगों की मौत हो गई। कुल 31,988 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। एक्टिव केस में भी 3,570 की कमी आई है, वहीं, पॉजिटिविटी रेट 17.87% है। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 17.87% था।
दिल्ली:दिल्ली में शुक्रवार को 4,044 नए केस दर्ज किए गए और 25 लोगों की मौत हुई। 8,042 लोग ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 4,291 नए केस दर्ज किए गए थे और 34 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 18.19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.64 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 25,769 की मौत हो गई। 15 जनवरी को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30% था, जो लगातार कम होते हुए शुक्रवार को 8.60% पर आ गया है।
छत्तीसगढ़:बीते दिन राज्य में 3,919 नए संक्रमित मिले। 5,075 मरीज ठीक हुए और 11 मरीजों की मौत हो गई। गुरुवार को 4,645 नए संक्रमित मिले और 19 मरीजों की मौत हो गई थी। अब तक राज्य में 11.17 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,809 लोगों की मौत हो गई। कुल 26,123 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 8.24% है, पिछले दिन पॉजिटिविटी रेट 10.62% था। बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 15% था।
बिहार:यहां शुक्रवार को 1,654 नए संक्रमित मिले हैं। 2,976 लोग ठीक हुए और 6 संक्रमित की मौत हो गई। राज्य में गुरुवार को 1,034 नए संक्रमित मिले थे और 1 की मौत हो गई थी। यहां अब तक 8.20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,211 लोगों की मौत हो गई। कुल 8,993 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि एक्टिव केस में 1,328 की कमी आई है।