यूपी चुनाव में पाकिस्तान-पलायन और जिन्ना जैसे शब्द चर्चा में हैं। इस बीच शायर मुनव्वर राणा ने एक चैनल से इंटरव्यू में कहा, ‘वर्तमान सरकार पलायन-पलायन रट रही है, लेकिन भाजपा सरकार में मुसलमानों में इतना खौफ है कि कोई बोल नहीं सकता है। अगर फिर भी ओवैसी की मदद से भाजपा की सरकार आ जाती है तो हमें यहां रहने की जरूरत नहीं है, मैं यहां से पलायन कर लूंगा’।मुनव्वर राणा ने कहा, जनता असल मुद्दों पर गौर करके वोट डालेगी। जिन्ना और पाकिस्तान से चुनाव का क्या लेना देना? ये करके किसी पार्टी को कुछ हासिल नहीं होने वाला है। करीब 6 महीने पहले हमने कहा था कि अगर ओवैसी की वजह से यूपी में बीजेपी सरकार फिर से आती है तो हम पलायन कर जाएंगे, जिसके बाद हमें परेशान किया गया। हमारे ऊपर कई FIR दर्ज कराई गई। हमारे बेटे को पकड़ा गया।
कैराना का जिक्र करते हुए मुनव्वर ने कहा, ‘पलायन की बात होती है, लेकिन हजारों मुसलमानों ने पलायन किया उसकी कोई बात नहीं होती, कहीं चर्चा नहीं होती। मुसलमानों ने अपने घरों में छुरी रखना भी बंद कर दिया है, क्योंकि पता नहीं कब योगी जेल में बंद करवा दें।CAA-NRC प्रोटेस्ट के दौरान मुनव्वर की बेटियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। मुनव्वर राणा की 3 बेटियां हैं- सुमैया, फौजिया और उरुसा। सुमैया और उरुसा राणा कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। हालांकि सुमैया बाद में कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हो गई थीं तो उरुसा राणा कांग्रेस में हैं ।
मुनव्वर राणा अक्सर विवादों में रहते हैं। राम मंदिर पर फैसला आने के बाद उन्होंने पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर सवाल उठा दिया था। वहीं, किसानों के आंदोलन के दौरान उन्होंने कहा था कि संसद भवन को गिराकर वहां खेत बना देना चाहिए।