पंजाब कांग्रेस में CM चेहरे की जंग:​​​​​​​चन्नी-सिद्धू के बाद बाजवा ने भी दावा ठोका

पंजाब कांग्रेस में CM चेहरे की जंग:​​​​​​​चन्नी-सिद्धू के बाद बाजवा ने भी दावा ठोका

पंजाब कांग्रेस में CM चेहरे की जंग तेज होती जा रही है। अभी तक CM चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू के बीच रेस चल रही थी। अब सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने भी सीएम के लिए दावा ठोक दिया है। उन्होंने इसका इशारा भी दिया कि पंजाब के 11 सांसदों में से सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने उन्हें चुनाव लड़ने की इजाजत दी।

बाजवा ने कहा कि जब चरणजीत चन्नी सीएम बने तो उनका नाम रेस में नहीं था। जिनका नाम था, वह नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि अभी इंतजार करो, पता नहीं क्या-क्या होगा। बाजवा बोले कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद राज्य में मैं ही सीनियर कांग्रेसी हूं। बाजवा ने पूछा कि सीएम बनने के लिए मुझमें क्या कमी है। एजुकेशन, एक्सपीरिएंस और क्षमता की कोई कमी नहीं है।

सीएम चरणजीत चन्नी इस वक्त अवैध रेत खनन मामले में ED रेड में फंसे हुए हैं। यह रेड उनके रिश्तेदार भूपिंदर हनी पर हुई। जहां से 10 करोड़ रुपए बरामद हुए। जिसके बाद विरोधी सीएम चन्नी को निशाना बना रहे हैं। वहीं सिद्धू पहले अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। अब वह पारिवारिक विवाद में भी फंस गए हैं। जिसके बाद बाजवा की दावेदारी को अहम माना जा रहा है।राहुल गांधी पंजाब विजिट के दौरान कह चुके हैं कि कांग्रेस सीएम चेहरे का ऐलान करेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। जालंधर में वर्चुअल रैली के दौरान नवजोत सिद्धू और सीएम चरणजीत चन्नी ने राहुल से सीएम चेहरा घोषित करने को कहा ताकि लोगों में किसी तरह का असमंजस न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *