कोरोना देश में:

कोरोना देश में:

देश में मंगलवार को 1.61 लाख मामले सामने आए। इस दौरान 2.81 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 1,733 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले सोमवार को 1,67,059 लोग संक्रमित मिले थे। पिछले दिन के मुकाबले 5,673 कम संक्रमित मिले हैं, यानी नए केस में 3.51% की कमी देखी गई है।

मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट भी कम होकर 9.26% हो गया, इससे एक दिन पहले सोमवार को पॉजिटिविटी रेट 11.69% था। लगातार दूसरे दिन देश में 2 लाख से कम नए केस मिले हैं। पीक से पहले केस बढ़ने के दौरान 8 जनवरी को 1.59 लाख केस मिले थे, 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। 20 जनवरी के बाद से कोरोना केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 16.21 लाख है। पिछले दिन के मुकाबले एक्टिव केस की संख्या में करीब 1,20,753 की कमी हुई है। कुल केस 4.16 करोड़ के पार पहुंच गए हैं।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में दर्ज की गई 1,733 मौतों में 1,063 मौतें केरल में पिछले दिनों के दौरान हुई हैं, जिनके आंकड़े अभी जोड़े गए हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 
4.16 करोड़
कुल रिकवरी: 3.94 करोड़
कुल मौतें: 4.97 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *