केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज:

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज:

आज यानी 2 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कर्मचारियों के रुके हुए डीए एरियर पर फैसला हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शाम 3:30 बजे होगी।

दअरसल, केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीनों से रुके हुए डीए को जारी करने का फैसला अभी तक नहीं किया गया है, लेकिन जानकारी के अनुसार आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। सरकार एक ही किश्त में डीए एरियर देकर निपटाने की योजना बना रही है

केंद्र ने कोविड-19 के कारण 1 जनवरी 2020 से डीए और डीआर के भुगतान पर रोक लगा दी थी। इस कारण केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक 18 महीने के डीए-डीआर का भुगतान नहीं हो पाया है। अब इसके जल्द मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बकाया DA एरियर की राशि वन टाइम सेटलमेंट के तहत दी जा सकती है।18 महीने के एरियर का मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है। एरियर भुगतान को लेकर भारतीय पेंशनभोगी मंच ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिखी है। प्रधानमंत्री से बीएमएस ने भी अपील की है कि वो इस मामले में हस्तक्षेप करें और वित्त मंत्रालय को एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच रोके गए डीए, डीआर के एरियर को जल्द जारी करने का निर्देश दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *