दुनिया में बीते दिन 28.72 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 27.25 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 11,188 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में फ्रांस पहले नंबर पर है। यहां 4.16 लाख केस मिले हैं। अमेरिका 2.64 लाख मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, जर्मनी 1.83 लाख मरीजों के साथ तीसरे नंबर पर है।
संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 2,780 मौतें अमेरिका में हुई हैं। फ्रांस में 381 और जर्मनी में 182 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में भी अमेरिका टॉप पर है। पूरी दुनिया में 7.45 करोड़ एक्टिव केस हैं। इनमें से अकेले 2.89 करोड़ अमेरिका में हैं। अब तक 38.18 करोड़ से ज्यादा लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30.15 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं, 57.04 लाख ने जान गंवाई है।
दुनिया के अमीर देशों के मुकाबले अमेरिका में कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा मौतें देखी गई हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर के कई अमीर देशों के मुकाबले यहां 63% ज्यादा मौतें हुई हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन का स्टॉक होने के बावजूद ये देश वैक्सीनेशन में पीछे है। 65 साल और उससे ज्यादा उम्र के 12% लोगों ने फाइजर वैक्सीन के दोनों डोज या जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन का एक डोज नहीं लगवाया है। वहीं, 65 और उससे ज्यादा उम्र के 43% लोगों ने बूस्टर शॉट नहीं लगवाया है।
नीदरलैंड्स, ब्रिटेन, स्वीडन और जर्मनी में क्रमश: 29%, 28% और 26% आबादी फुली वैक्सीनेटेड नहीं है, जबकि अमेरिका की 36% आबादी फुली वैक्सीनेटेड नहीं है। अमेरिका की मृत्यु दर को पार करने वाले बड़े यूरोपीय देश रूस, यूक्रेन, पोलैंड, ग्रीस और चेक रिपब्लिक है। ये ऐसे देश हैं जहां सबसे अच्छी कोविड फैसिलिटी की कमी है।
दुनिया में अब तक कोरोना मामलों की स्थिति
कुल संक्रमित: 38.18 करोड़
ठीक हुए: 30.15 करोड़
एक्टिव केस: 7.45 करोड़
कुल मौतें: 57.04 लाख