कोरोना देश में :

कोरोना देश में :

देश में गुरुवार को 1.49 लाख नए मामले सामने आए। इस दौरान 2.46 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 1,072 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले बुधवार को 1.72 लाख केस मिले थे। पिछले दिन के मुकाबले 23,039 कम नए संक्रमित मिले हैं, यानी 13.36% कम नए केस मिले है।

तीसरी लहर में पहली बार नए केस 1.5 लाख से कम मिले हैं। 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। 20 जनवरी के बाद से कोरोना केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या, 14.35 लाख है। पिछले दिन के मुकाबले एक्टिव केस की संख्या में करीब 99,675 की कमी हुई है।

देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.19 करोड़ संक्रमण की चपेट में आए हैं। देश में गुरुवार को दर्ज की गई 1,072 मौतों में से 441 मौतें केरल में पिछले दिनों के दौरान हुई हैं। इनके आंकड़े अभी जोड़े गए हैं। देश में गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 9.27% दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 10.99% था।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 
4.19 करोड़
कुल रिकवरी: 4 करोड़
कुल मौतें: 5 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *