कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में 15,102 नए केस, 278 मौतें

कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में 15,102 नए केस, 278 मौतें

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,102 नए केस मिले 31,377 मरीज ठीक हुए, जबकि 278 लोगों की मौत हुई। वहीं, एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 17,847 की कमी आई है। इससे एक दिन पहले सोमवार को 13,348 नए केस मिले थे और 235 लोगों की मौत हुई थी।

अब भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से UAE जाने वाले पैसेंजर्स को एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद RT-PCR टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं होगी। इन 4 देशों से अबू धाबी के लिए उड़ान भरने वाले पैसेंजर्स को यात्रा नियमों में छूट दी गई है। एतिहाद एयरलाइंस ने भी ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है।
देश में कोरोना की स्थिति
कुल मामले- 
42,867,001
कुल रिकवरी- 4,21,89,887
कुल एक्टिव केस- 1,64,522
कुल मौतें- 5,12,622

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *