सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2022 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2022 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2022 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया। यह सनराइजर्स की लगातार तीसरी जीत है। वहीं, KKR की 6 मैचों में तीसरी हार है। कोलकाता के इस कमजोर प्रदर्शन के पीछे यूं तो एक से अधिक फैक्टर जिम्मेदार रहे, लेकिन अगर किसी खिलाड़ी पर ही उंगली रखनी तो वह नाम वरुण चक्रवर्ती होंगे।

कोलकाता की टीम ने लड़खड़ाने के बावजूद आंद्रे रसेल की 25 गेंदों पर 49 रन की पारी की बदौलत 175 रन चक पहुंचने में कामयाब रही थी। यहां जरूरत थी वरुण चक्रवर्ती कुछ जलवा दिखाएं और सनराइजर्स के कुछ विकेट चटकाएं। लेकिन, विकेट लेना तो दूर वरुण ने अपने 3 ओवर में 45 रन खर्च दिए। यानी हर ओवर में 15 रन।

जब टीम का प्राइम स्पिन गेंदबाज, जिसे मिस्ट्री स्पिनर भी कहा जाता है, इस तरह फेल हो जाए तो टीम क शिकस्त खाना लगभग तय हो जाता है।ऐसा नहीं है कि केवल यह मैच वैसा रहा हो, जिसमें वरुण फेल हुए हैं। वे इस सीजन में अब तक कुल मिलाकर रंगहीन रहे हैं। 6 मैचों में वे सिर्फ 4 विकेट ले पाए हैं। उनकी मिस्ट्री काम नहीं कर रही। ऐसा लगता है कि बल्लेबाजों ने उनकी मिस्ट्री डिकोड कर ली है।पिछले IPL में दमदार प्रदर्शन की बदौलत वरुण यूएई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की टीम का हिस्सा बनने में सफल रहे थे। लेकिन, उस टूर्नामेंट में भी वे कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वे 4 ओवर में 33 रन खर्च करने के बावजूद कोई विकेट नहीं ले पाए। हालांकि, उस मैच में कोई भी भारतीय गेंदबाज विकेट नहीं ले सका था। न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ वे उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वे 6 इंटरनेशनल मैचों में अब तक सिर्फ 2 विकेट ले पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *