मारुति Q4 रिजल्ट:कंपनी के नेट प्रॉफिट में 58% की बढ़ोतरी

मारुति Q4 रिजल्ट:कंपनी के नेट प्रॉफिट में 58% की बढ़ोतरी

मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) लिमिटेड ने शुक्रवार को चौथी तिमाही (जनवरी 2022-मार्च 2022) के नतीजे घोषित किए। इस क्वार्टर में मारुति ने नेट प्रॉफिट में 58% की बढ़ोतरी दर्ज की है। जनवरी-मार्च की अवधि में कंपनी ने 1,839 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल की इसी अवधि में यह 1,166 करोड़ था। भारत के सबसे बड़े कार मेकर के प्रॉफिट में बढ़ोतरी की वजह वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी और सेल्स प्रमोशन कॉस्ट में कटौती है।मारुति ने FY22 में 83798.1 करोड़ की नेट सेल्स दर्ज की। FY21 में कंपनी की नेट सेल्स 66562.10 करोड़ रुपए रही थी। नेट सेल्स में 26% की बढ़ोतरी के बावजूद, इस अवधि के लिए नेट प्रॉफिट FY21 की तुलना में 11% घटकर 3766.30 करोड़ रुपए हो गया। हालांकि FY22 में कम प्रॉफिट के बाद भी कंपनी ने 60 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।

कंपनी ने तिमाही के दौरान कुल 488,830 वाहन बेचे, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.7% कम है। तिमाही में, घरेलू बाजार में बिक्री 420,376 यूनिट रही। Q4 FY21 की तुलना में ये 8% की गिरावट है। एक्सपोर्ट मार्केट में बिक्री 68,454 यूनिट रही जो किसी भी तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है। तिमाही के दौरान, कंपनी ने 25,514 करोड़ रुपए की नेट सेल्स की, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 11.1% ज्यादा है।मारुति ने जनवरी 2021 से अप्रैल 2022 के बीच कीमतों में पांच बार बढ़ोतरी की। भारत में हर दूसरी कार भी मारूती ही बेचती है। कंपनी ने अपनी फाइलिंग में कहा, “इस साल स्टील, एल्युमीनियम और प्रीशियस मेटल्स जैसी कमोडिटीज की कीमतों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को इस प्रभाव को आंशिक रूप से ऑफसेट करने के लिए वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर होना पड़ा।”

तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1779.60 करोड़ रहा, जो कि Q4FY21 की तुलना में 42.4% ज्यादा है। वहीं नेट प्रॉफिट 1,839 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 57.7% अधिक है। मारुति के बोर्ड ने FY22 में कम प्रॉफिट के बाद भी 60 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है। FY21 में कंपनी ने 45 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *