48 घंटे में अमरीन के हत्यारे ढेर:

48 घंटे में अमरीन के हत्यारे ढेर:

टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट के कातिल आतंकियों को सुरक्षाबलों ने गुरुवार तड़के ढेर कर दिया। अमरीन की हत्या के 48 घंटे के भीतर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराया है। हत्या में शामिल दोनों आतंकी लोकल टेररिस्ट थे और हाल ही में लश्कर में शामिल हुए थे। दोनों की पहचान मुश्ताक भट्ट और फरहान हबीब के रूप में हुई है। दोनों ने लश्कर के कमांडर लतीफ के कहने पर अमरीन की हत्या की थी।गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया और करीब 5 घंटे चले एनकाउंटर में उन्हें मार गिराया। एनकाउंटर देर रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुआ, जो ढाई बजे तक चला। दोनों आतंकी एक घर में छिपे थे। जम्मू-कश्मीर के IGP विजय कुमार ने सबसे पहले ट्वीट कर आतंकियों के घेरे जाने की सूचना दी थी। आतंकियों के मारे जाने के बाद इलाके में सर्च अभियान जारी है।

बड़गाम जिले के चदूरा के हिशरू इलाके में बुधवार को TV एक्ट्रेस अमरीन भट्ट को आतंकियों ने गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। घटना के वक्त अमरीन अपने घर के बाहर 10 साल के भतीजे के साथ खड़ी थीं। तभी अचानक आए आतंकियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले के बाद दोनों की तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां अमरीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *