शेयर मार्केट:सेंसेक्स 632 पॉइंट की बढ़त के साथ 54884 पर बंद; निफ्टी 16350 के पार

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 632 पॉइंट की बढ़त के साथ 54884 पर बंद; निफ्टी 16350 के पार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 632.13 अंक या 1.17% ऊपर 54,884.66 पर और निफ्टी 182.30 अंक या 1.13% ऊपर 16,352.45 पर बंद हुआ। लगभग 2152 शेयरों में तेजी, 1099 शेयरों में गिरावट और 119 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अपोलो हॉस्पिटल्स, टेक महिंद्रा, HDFC लाइफ, हीरो मोटोकॉर्प और इंडसइंड बैंक निफ्टी टॉप पर रहे, जबकि ONGC, NTPC, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड कॉर्प और टाटा स्टील में गिरावट रही। सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और कोटक बैंक के शेयर में तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में बढ़त के बीच आज इंडियन मार्केट भी बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 442.07 अंक या 0.81% बढ़कर 54,694.60 पर और निफ्टी 138.30 अंक या 0.86% ऊपर 16,308.50 पर खुला। लगभग 1409 शेयरों में तेजी आई, 336 शेयरों में गिरावट आई और 66 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

भारतीय रुपया शुक्रवार को 77.57 के पिछले बंद के मुकाबले 77.59 प्रति डॉलर पर खुला।

पारादीप फॉस्फेट्स के शेयर की दलाल स्ट्रीट पर अच्छी शुरुआत रही। NSE पर फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर 44 रुपए प्रति शेयर पर खुला, जो इसके इश्यू प्राइस 42 रुपए से 2 रुपए या 4.8% ज्यादा है। पारादीप के शेयर BSE पर 3.7% के प्रीमियम पर 43.6 रुपए प्रति शेयर पर शुरू हुए।

सुबह 10:30 बजे, BSE पर शेयर 44.60 रुपए पर कारोबार कर रहा था, जो इश्यू प्राइस से 6.19% ऊपर है, जबकि NSE पर यह 6.43% ऊपर 44.70 रुपए पर रहा। BSE के डेटा से पता चलता है कि मार्केट कैप 3,632.66 करोड़ रुपये रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *