कॉमनवेल्थ में  19 साल के जेरेमी और 20 साल के अचिंता ने भारत को दिलाया गोल्ड

कॉमनवेल्थ में  19 साल के जेरेमी और 20 साल के अचिंता ने भारत को दिलाया गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार को भी भारतीय वेटलिफ्टर्स का जलवा कायम रहा। दिन में वेटलिफ्टिंग के तीन इवेंट हुए और भारत ने दो में गोल्ड जीता। इसी के साथ भारत के 6 मेडल हो गए हैं और ये सभी पदक वेटलिफ्टिंग में आए हैं। भारत अब मेडल टैली में 5वें स्थान पर है। रविवार को पहले मेंस 67 KG में जेरेमी लालरिनुंगा ने सुनहरी कामयाबी हासिल की। इसके बाद देर रात अचिंता शेउली ने 73 KG कैटेगरी में देश के नाम एक और गोल्ड कर दिया।अचिंता शेउली ने स्नैच राउंड टॉप पर रहते हुए खत्म किया। उन्होंने पहले प्रयास में 137 किलो, दूसरे प्रयास में 140 किलो और तीसरे प्रयास में 143 किलो का वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में अचिंता ने पहले प्रयास में 166 किलो का वजन उठाया। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 170 किलो उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह उठा नहीं पाए। तीसरे प्रयास में फिर उन्होंने 170 किलो वजन उठाया। अचिंता ने स्नैच राउंड में 143 किलो और क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 किलो वजन समेत कुल 313 किलो वजन उठाया।

19 साल के वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने बीच मुकाबले के दौरान चोटिल होने के बावजूद हार नहीं मानी और मेंस 67 KG कैटेगरी में सुनहरी कामयाबी हासिल की। उन्होंने स्नैच में 140 और क्लीन एंड जर्क में 160 KG वेट उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 300 KG वेट उठाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। समोआ के वाइवापा आइओने (293 KG) ने सिल्वर जीता।मिजोरम के जेरेमी ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 136 KG का वेट उठाया और गोल्ड मेडल पोजीशन पर आ गए। दूसरे प्रयास में उन्होंने 140 KG वेट उठाकर गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए अपनी पोजीशन और मजबूत कर ली। जेरेमी ने तीसरी कोशिश 143 KG वेट पर की, लेकिन इसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *