केजरीवाल के घर लंच पर पहुंचा सफाईकर्मी:

केजरीवाल के घर लंच पर पहुंचा सफाईकर्मी:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के एक सफाईकर्मी को अपने घर लंच पर बुलाया। सोमवार को जब यह शख्स अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंचा तो राघव चड्ढा उसे एयरपोर्ट लेने पहुंचे थे। वहीं जब हर्ष, अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचा तो उन्होंने उसे गले से लगा लिया। इस पल ने हर्ष को भावुक कर दिया।

CM केजरीवाल रविवार को अहमदाबाद में सफाई कर्मचारियों के साथ बातचीत कर रहे थे, तब उन्होंने हर्ष को अपने घर खाने के लिए बुलाया था।हर्ष और उसका परिवार जब सीएम हाउस पहुंचा तो केजरीवाल ने उसे गले लगा लिया। इस स्वागत-सत्कार को देखकर हर्ष इमोशनल हो गया। इसके बाद सीएम केजरीवाल ने हर्ष और उसकी मां, बहन को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया। हर्ष ने भी केजरीवाल को डॉ. अंबेडकर की फोटो दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *