दिल्ली में 24 घंटे खुले रहेंगे रेस्तरां और होटल:LG ने 314 एप्लिकेशन को दी मंजूरी

दिल्ली में 24 घंटे खुले रहेंगे रेस्तरां और होटल:LG ने 314 एप्लिकेशन को दी मंजूरी

दिल्ली में अब बाजार और रेस्तरां 24 घंटे खुलेंगे। उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना ने 314 एप्लिकेशन को मंजूरी दी है। इनमें ऑनलाइन शॉपिंग, डिलिवरी शॉप्स, होटल, रेस्त्रां और ट्रांसपोर्ट सेवाओं से जुड़ी चीजें शामिल हैं। LG ऑफिस रविवार को इस फैसले की जानकारी दी है। इस फैसले से बड़े शहरों में नाइट लाइफ कल्चर को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसमें ट्रांसपोर्ट-ट्रैवल सहित कई KPO और BPO को भी शामिल किया गया है। इस मामले नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है

LG ने आदेश दिया है कि दिल्ली में इंनवेस्टर्स और बिजनेस के अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के एप्लिकेशन को एक तय समय सीमा के भीतर निपटाया जाए। वीके सक्सेना के मुताबिक अगले हफ्ते से 300 से अधिक प्रतिष्ठान राजधानी में चौबीसों घंटे काम कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *