CM स्टालिन दोबारा DMK चीफ बने:

CM स्टालिन दोबारा DMK चीफ बने:

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन लगातार दूसरी बार द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के अध्यक्ष चुने गए। चेन्नई में रविवार को आम परिषद की बैठक में पार्टी नेताओं ने निर्विरोध स्टालिन के नाम पर मुहर लगाई। इसके अलावा वरिष्ठ नेता दुरई मुरुगन निर्विरोध महासचिव और और टीआर बालू को कोषाध्यक्ष चुने गए।

इन तीनों ने ही 7 अक्टूबर को अपने-अपने पदों पर नामांकन दाखिल किया था। DMK विभिन्न पदों के लिए पार्टी में चुनाव कराती रही है और इस साल के चुनाव सितंबर के अंत में खत्म हुए थे। एमके स्टालिन, दुरई मुरुगन और टीआर बालू को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है।वहीं, के एन नेहरू को पार्टी का प्रमुख सचिव बनाया गया है। कनिमोझी करुणानिधि, जो पहले DMK की महिला शाखा की प्रमुख हैं, को उप महासचिव बनाया गया है। वह अब पेरियासामी, के पोनमुडी, ए राजा और अंतियूर सेल्वराज के अलावा पांच उप महासचिवों में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *