सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के दो मेंबर्स ने सर्कुलेशन से जजों की चयन प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। कॉलेजियम के सदस्यों ने इसे लेकर बयान जारी किया है। सदस्यों का कहना है कि सर्कुलेशन मेथड से जजों की न्युक्ति ठीक नहीं है। इस कारण 30 सिंतबर को हुई बैठक को खारिज करने का फैसला लिया गया है।कॉलेजियम में 5 सदस्य होते हैं। CJI इसमें प्रमुख होते हैं। इसके अलावा 4 मोस्ट सीनियर जज होते हैं। इसके सदस्यों में CJI यूयू ललित, जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस एस.के. कौल, जस्टिस एस. अब्दुल नजीर और जस्टिस के.एम जोसेफ शामिल हैं। कॉलेजियम ही सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति और उनके नाम की सिफारिश केंद्र से करता है।