हिमाचल को कल मिलेगी सेमी हाई स्पीड ट्रेन:

हिमाचल को कल मिलेगी सेमी हाई स्पीड ट्रेन:

हिमाचल प्रदेश के ऊना और अंब-अंदौरा से रेल यात्रियों का दिल्ली आना-जाना और आसान हो जाएगा। 14 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के लिए रेगुलर चलना शुरू हो जाएगी। यह देश की चौथी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, अंब-अंदौरा से दिल्ली के बीच चलेगी। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। 13 अक्टूबर काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक आज शाम तक नंगल डैम रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगा। जो गुरुवार को जनशताब्दी ट्रेन के दिल्ली जाने के बाद ही ऊना आएगा।

वहीं, वंदे भारत के इनॉगरल रन के लिए ऊना रेलवे स्टेशन पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रात 9 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर तैयारियों का जायजा लिया। अंबाला रेलवे डिवीजन के DRM मनदीप सिंह भाटिया और निवर्तमान DRM GM सिंह भी साथ रहे। इस बीच मंत्री ने रेलवे के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *