कार्तिक अमावस्या की मध्य रात्रि महानिशीथ काल में बिलासपुर के रेलवे परिक्षेत्र में बंगाली समाज के लोगों ने काली मां की विशेष पूजा आराधना की। इस दौरान न्यू लोको कॉलोनी स्थित काली मंदिर में 2100 दीप सजाए गए। यहां मंगलवार की देर रात तक अनुष्ठान कर पूजा-अर्चना की गई। दिवाली पर्व पर शहर में बंगाली समाज के लोगों की काली पूजा करने की परंपरा 31 पुरानी है।