छत्तीसगढ़ में सरकार ने वन विभाग के अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया है। 30 अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसमें तीन अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक-APCCF स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक गणवीर धम्मशील को इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर के उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। इसकी जद में मुख्यालय से लेकर मैदानी तैनाती तक के अधिकारी आये हैं।छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने पिछले महीने भी वन विभाग के मैदानी अमले में बड़ा फेरबदल किया था। राज्य वन सेवा के 19 अफसरों की जिम्मेदारियां बदल दी गई थी। ये अफसर उप वन संरक्षक, उप वन मंडलाधिकारी स्तर के हैं।



