ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1181 अंक या 1.95% चढ़कर 61,795 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 321 अंक या 1.78% की तेजी दिखी। ये 18,349 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पर 30 शेयरों में से 22 हरे निशान में और 8 लाल निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी HDFC और HDFC बैंक में दिखी। ये करीब 6% चढ़कर बंद हुए।
IT स्टॉक्स में भी आज अच्छी खरीदारी दिखी। इंफोसिस 4.51% चढ़कर 1570 पर पहुंच गया। TCS, HCL टेक, विप्रो, टेक महिंद्रा में 3% से ज्यादा तेजी दिखी। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील 2% से ज्यादा मजबूत हुआ। वहीं फूड एग्रीगेटर जोमैटो के सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजे आने के बाद इसके शेयर 13.60% बढ़कर 72.65 रुपए पर बंद हुआ। नायका भी 10.49% चढ़कर 208 रुपए पर पहुंच गया।